शिक्षा माफिया और भ्रष्ट तंत्र ने मिलकर की देश के भविष्य की हत्या-शक्ति सिंह चंदेल

शिक्षा माफिया और भ्रष्ट तंत्र ने मिलकर की देश के भविष्य की हत्या-शक्ति सिंह चंदेल


Junaid Khan - शहडोल। नीट (NEET-UG) परीक्षा में सामने आई ऐतिहासिक धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश सचिव, शक्ति सिंह चंदेल ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे 'राष्ट्रीय त्रासदी' करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का फेल होना नहीं है, बल्कि देश के ईमानदार छात्रों के भरोसे का कत्ल है। जारी बयान में शक्ति सिंह चंदेल ने निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर सरकार को घेरा: मेहनतकश छात्रों के साथ दगा:एक तरफ छात्र पसीना बहाकर अपनी आंखों में डॉक्टर बनने का सपना संजोते हैं, वहीं दूसरी तरफ नोटों की गड्डियों के दम पर अयोग्य लोगों को पीछे के रास्ते से प्रवेश दिया जा रहा है। क्या यही है प्रधानमंत्री का 'परीक्षा पे चर्चा' का असली स्वरूप? NTA की संदिग्ध भूमिका:राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की विश्वसनीयता अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है। बिना किसी उच्च-स्तरीय मिलीभगत के पेपर लीक होना असंभव है। हम मांग करते हैं कि इस पूरे कांड की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच हो। व्यापम का राष्ट्रीय संस्करण:मध्य प्रदेश पहले ही 'व्यापम' का दंश झेल चुका है, अब केंद्र सरकार ने नीट के माध्यम से पूरे देश को उसी दलदल में धकेल दिया है। शिक्षा माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। आर-पार की लड़ाई का ऐलान:आम आदमी पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। हम प्रत्येक पीड़ित छात्र और अभिभावक के साथ खड़े हैं। यदि इस धांधली के दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिली और परीक्षा की पारदर्शिता बहाल नहीं हुई, तो हम प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन करेंगे। शक्ति सिंह चंदेल ने अंत में कहा कि शिक्षा के मंदिर में भ्रष्टाचार की बलि चढ़ने वाले छात्रों को न्याय दिलाने के लिए वे अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे।

Previous Post Next Post