ओंकार सिंह को पुनः मिली मंडलम कांग्रेस कमेटी अमलाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी

कांग्रेसजनों में खुशी की लहर 


Junaid Khan - शहडोल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश संगठन मंत्री संजय कामले के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल अध्यक्ष अजय अवस्थी के अनुमोदन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओंकार सिंह को पुनः मंडलम कांग्रेस कमेटी अमलाई के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओंकार सिंह को दोबारा यह दायित्व मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में मंडलम कांग्रेस कमेटी अमलाई संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा कांग्रेस की नीतियों एवं जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर अनेक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ओंकार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। बधाई देने वालों में राजीव शर्मा, अशोक सिंह (नगर पालिका उपाध्यक्ष धनपुरी), हनुमान खंडेलवाल (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धनपुरी), मुबारक मास्टर, साबिर खान (नगर अध्यक्ष धनपुरी), जवाहर राव (नगर अध्यक्ष बकहो), हर्ष पाठक (पूर्व प्रशासनिक समिति सदस्य), इबरार खान (नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका धनपुरी), शोभाराम पटेल, संतोष सिंह सेंगर (जयपुर विधानसभा सोशल मीडिया अध्यक्ष), संदीप कुशवाह, अजय सिंह राजा लोनिया, अजितेश प्रकाश, रवि सिंह, शिवम सिंह बघेल, अनीश खान, समीर खान (धनपुरी मंडलम अध्यक्ष), अनिल जायसवाल, कमलेश शर्मा (खैरा ब्लॉक अध्यक्ष), अभिषेक द्विवेदी (बुढार ब्लॉक अध्यक्ष), अंकित सिंह (जिला सचिव), इंद्र कुमार मिश्रा, आनंद मोहन जायसवाल, राम सिंह, रामेश्वर गौतम, प्रियंका गांधी ब्रिगेड जिला अध्यक्ष राम सजीवन शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, हरबंस मिश्रा, सुनील यादव, विजय यादव, उपेंद्र सिंह परिहार, सुशांत सिंह, दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, विकास बारी (युवा कांग्रेस जैतपुर विधानसभा अध्यक्ष), अभिषेक वर्मा, विक्की पटेल, अर्पित जोशी सहित समस्त कांग्रेसजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि ओंकार सिंह के अनुभव, संगठन क्षमता एवं सक्रिय कार्यशैली से मंडलम कांग्रेस कमेटी अमलाई को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन क्षेत्र में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा।

Previous Post Next Post