बारिश को दृष्टिगत रखते हुए सभी व्यवस्थाएं करें सुनिश्चित:- कलेक्टर
Junaid Khan - शहडोल। 09 मई 2026:- कलेक्टर डॉ.केदार सिंह ने गेहूं उपार्जन केंद्र सामतपुर का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र में अव्यवस्था पाए जाने पर समिति प्रबंधक को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिए की बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए उपार्जन केंद्र में पर्याप्त मात्रा में बरसाती पन्नी एवं उपार्जन केंद्र में आने वाले गेहूं का बेहतर ढंग से रख रखाव सुनिश्चित किया जाए। गेहूं खराब होने की स्थिति में समिति प्रबंधक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने खरीदी केंद्र से ही गेहूं का परिवहन करने हेतु परिवहन कर्ता को गाड़ियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए जाए, रात में भी गेहूं का उठाव कार्य कराया जाए एवं उपार्जन केंदों में किसानों से शासन द्वारा गुणवत्ता हेतु निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही गेहूं की खरीदी की जाए। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में आने वाले किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था, छायादार बैठक व्यवस्था, तौलकांटा पर्याप्त मात्रा में बारदाने जैसे अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करें एवं खरीदी पूर्ण पारदर्शिता व समय के साथ कराए। कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्र में आए किसानों से चर्चा कर 23 मई तक स्लॉट बुक करने हेतु समझाइश दी। उन्होंने ने स्लॉट बुकिंग और उपार्जन की अन्य व्यवस्था और ओटीपी द्वारा भुगतान संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर को किसानों ने सलाद बुकिंग के संबंध में भी जानकारी दी जिस पर कलेक्टर ने कहा कि स्कॉट बुकिंग की समस्या के निदान हेतु सतत रूप से तकनीकी टीम से संपर्क रखें जा रहे, किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान सहायक आपूर्ति नियंत्रक श्री प्रदीप द्विवेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
