सशस्त्र सेना झण्डा दिवस निधि में सराहनीय योगदान पर कलेक्टर को मिला प्रशंसा पत्र
Junaid Khan - शहडोल। 12 मई 2026- प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 2024-25 में कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह को निर्धारित लक्ष्य राशि रुपये 5,15,500 से अधिक 5,58,267 धन राशि एकत्रित करने में सराहनीय योगदान करने पर शील्ड एवं प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री विलास अमने ने कलेक्ट्रेट परिसर के विराट सभागार में शील्ड एवं प्रशंसा पत्र सौंपा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्रीमती मिनिषा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारियो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Tags
SHAHDOL
