पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में कौशल विकास हेतु समझौता ज्ञापन संपन्न

पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में कौशल विकास हेतु समझौता ज्ञापन संपन्न 


Junaid Khan - शहडोल। 16 मई 2026-पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेशन सेंटर एवं एक्सप्लोरआईटी डिजिटल प्राईवेट लिमिटेड के मध्य कौशल विकास एवं उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन संपन्न हुआ। यह समझौता विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं रोजगारोन्मुख अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव श्री आशीष तिवारी, इन्क्यूबेशन सेंटर के प्रमुख प्रो. प्रवीण शर्मा तथा इन्क्यूबेशन सेंटर की सदस्य डॉ. मौशमी कर एवं डॉ. वंदना राम उपस्थित रहीं। समझौता ज्ञापन के उपरांत कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, वेब टेक्नोलॉजी एवं अन्य उभरती तकनीकों में प्रशिक्षण प्रदान करने पर चर्चा हुई। बैठक में विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट, इंडस्ट्रियल एक्सपोजर एवं प्लेसमेंट अवसर विकसित करने पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। कुलगुरू के साथ आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में दक्ष बनाने हेतु दीर्घकालिक योजनाओं पर चर्चा की गई। कुलगुरु प्रो रामशंकर ने कहा कि वर्तमान समय में उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी दक्षता अत्यंत आवश्यक है तथा विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह पहल विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें रोजगार एवं उद्यमिता के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

Previous Post Next Post