जल उद्गम स्थल पर निकाली गई कलश यात्रा,नाला सफाई एवं बोरी बंधान कार्य में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

जल उद्गम स्थल पर निकाली गई कलश यात्रा,नाला सफाई एवं बोरी बंधान कार्य में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग


Junaid Khan - शहडोल। 25 मई 2026- जनपद पंचायत गोहपारू अंतर्गत ग्राम पंचायत मझौली में “जल है तो कल है” के संकल्प के साथ जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल श्री शिवम प्रजापति, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू श्री सुधीर कुमार दिनकर एवं मंडल अध्यक्ष चुहिरी श्री राजीव तिवारी ने ग्राम पंचायत मझौली के ग्राम कठौतिया स्थित जल उद्गम स्थल पर कलश यात्रा निकालकर प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था एवं ऐतिहासिक महत्व वाले स्थल पर पूजा-अर्चना की। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। इस दौरान ज़लाहली नाला में साफ-सफाई एवं श्रमदान कार्य करते हुए बोरी बंधान का कार्य भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता का संदेश ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवाओं एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक यंत्री श्री प्रशांत लगारखा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी श्री मनोज कुमार मिश्रा, सेक्टर उपयंत्री श्रीमती रेखा राहंगडाले, श्रीमती मांडवी त्रिपाठी, श्री सुभाष प्रसाद, श्री पवन वर्मन एवं श्री रोहित कमरे सहित ग्राम पंचायत मझौली के सरपंच श्री झल्लू कोल, सचिव श्री सुखनाथ केवट, श्री उदय सोनी एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री प्रदीप तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post