शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। थाना अमलाई पुलिस ने शादी का झांसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी आशीष व्याघा को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी आशीष व्याघा पिता लक्ष्मन प्रसाद व्याघा (निवासी रावल मार्केट, अमलाई) ने पिछले डेढ़ साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे पीड़िता 4 माह की गर्भवती हो गई। पीड़िता द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। उक्त पीडिता की शिकायत पर आरोपी के विरूध्द अपराध पंजीबध्द किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अमलाई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी आशीष व्याघा पिता लक्ष्मन प्रसाद व्याघा (निवासी रावल मार्केट, अमलाई) को दिनांक 24.05.2026 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय दिनांक 25.05.2026 को पेश किया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में, उप निरीक्षक महेंद्र कुमार शुक्ला श्याम सिंह, प्रधान आरक्षक जीवनलाल आरक्षक, मयंक मिश्रा, नरेंद्र यादव, आकाश कुमार, सुखदेव सिंह, हरिमोहन पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post