मकान सूचीकरण कार्य का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण

मकान सूचीकरण कार्य का अपर कलेक्टर ने किया निरीक्षण


Junaid Khan - शहडोल। 07 मई 2026 अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री सरोधन सिंह ने जनपद पंचायत बुढार के ग्राम गोडनटोला, चन्नौडी में किए जा रहे मकान सूचीकरण गणना कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर फील्ड में कार्यरत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति का सत्यापन किया तथा मोबाइल एप के माध्यम से डाटा फीडिंग की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी मकान अथवा व्यक्ति सूचीकरण से वंचित न रहे। उन्होंने सभी प्रगणकों को प्राप्त डाटा का क्रॉस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने तथा तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post