नगरपालिका शहडोल द्वारा आमजन के लिए जय स्तम्भ चौक एवं गंज में शुरू किए प्याऊ

नगरपालिका शहडोल द्वारा आमजन के लिए जय स्तम्भ चौक एवं गंज में शुरू किए प्याऊ 



Junaid Khan - शहडोल। 01 मई 2026 भीषण गर्मी को देखते हुए नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा आमजन को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख स्थानों जय स्तंभ चौक एवं गंज क्षेत्र में प्याऊ प्रारंभ किए गए हैं। इन प्याऊ केंद्रों पर राहगीरों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। नगरपालिका प्रशासन ने बताया कि गर्मी के मौसम में नागरिकों को राहत पहुंचाने के लिए यह पहल की गई है। शहर के व्यस्त क्षेत्रों में स्थापित इन प्याऊ केंद्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे। 

नगरपालिका अधिकारियों ने कहा कि आगामी दिनों में आवश्यकता अनुसार अन्य स्थानों पर भी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि गर्मी के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Previous Post Next Post