कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित

कलेक्ट्रेट में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित


Junaid Khan - शहडोल। 12 मई 2026- कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सोन सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम गोड़िनबूडा निवासी मिलसो राव ने निजी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने, ग्राम हर्रा टोला निवासी बब्बू बैगा ने रोड निर्माण हेतु ली गई जमीन के बदले मुआवजा दिलाने, ग्राम चुहिरी निवासी महन्तु जायसवाल ने जमीन का सीमाकंन कराने, मो. फजिल धनपुरी निवासी ने निजी भूमि में किये जा रहे निर्माण कार्य को रूकवाने, ग्राम हर्रा टोला निवासी भैयालाल गड़ारी ने भूमि का सीमाकंन कराने, ग्राम बरगंवा निवासी फूल सिंह ने नल जल योजना के तहत किये गए कार्यों को पूर्ण कराने, ग्राम बुधसार निवासी बद्री प्रसाद मौर्य ने व्हीलचेयर प्रदाय करने हेतु आवेदन किया। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post