कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई 


Junaid Khan - शहडोल। 12 मई 2026- कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक सभाकक्ष में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह की उपस्थिति में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। आयोजित जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास ने संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान शहडोल जिले के ग्राम मझगंवा निवासी भोल्ली सिंह ने सीमाकंन के नाम पर ली गई राशि वापस दिलाने, ग्राम दुलादर निवासी रामप्रकाश शुक्ला ने विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाने, ग्राम बरदौहा निवासी विश्वनाथ बैगा ने भूमि का सीमाकंन कराने, ग्राम केशवाही निवासी शिवकुमार मिश्रा ने तालाब की लीज निरस्त करने संबंधी आवेदन दिया। संयुक्त आयुक्त विकास ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शीघ्र कार्रवाई एवं निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अन्य आवेदकों ने भी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संभाग स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post