वरिष्ठ अधिकारियों ने मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का किया निरीक्षण
Junaid Khan - शहडोल। 11 मई 2026 भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डाॅ. केदार सिंह के निर्देशन में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री सरोधन सिंह के मार्गदर्शन में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के चार्जों में प्रगणक एवं सुपरवाईजरों द्वारा घर-घर संपर्क कर कार्य किया जा रहा है। अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह ने ब्यौहारी जनपद पंचायत क्षेत्र में प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे माकन नंबरिंग, नजरी नक्शा निर्माण एवं एचएलओ एप्प में दर्ज प्रविष्ठियों का सत्यापन किया। अधिकारियेां द्वारा स्थल स्थिति से मिलान कर जानकारी की शुद्धता सुनिश्चित की जा रही है। प्रगणकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी मकान अथवा परिवार सर्वेक्षण से छूटने नहीं पाए। डेटा की गुणवत्ता एवं सटीकता बनाए रखने के लिए प्रत्येक प्रवृष्टि सावधानी पूर्वक दर्ज की जाए। चार्ज स्तर पर गठित टीमों एवं फील्ड ट्रेनर्स द्वारा आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा रहा है। साथ ही एचएलओ ए़प् संचालन एवं डेटा प्रवृष्टि संबंधी आवश्यक जानकारी दी जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रगणकों को सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करें। जिससे विकास योजनाओं के लिए विश्वसनीय एवं सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें।
