नाबालिग बालिका की दस्तयाबी

नाबालिग बालिका की दस्तयाबी


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 01.11.2025 को थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत फरियादिया द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गई थी। आसपास एवं रिश्तेदारियों में तलाश करने पर भी उनका कोई पता नहीं चला। फरियादिया द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना जैतपुर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका को दिनांक 30.04.2026 को ग्राम ददरी नगन्ना टोला चौकी पोड़ी थाना कुसमी जिला सीधी से सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया गया। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में, चौकी प्रभारी झींक बिजुरी उनि. आर.पी.ती वर्मा आरक्षक इंद्र बहादुर सिंह आरक्षक कुशाल सिंह एवं आर. एजाज अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post