अपर कलेक्टर ने ग्राम सिंहपुर एवं बोडरी में जनगणना कार्य का किया निरीक्षण

अपर कलेक्टर ने ग्राम सिंहपुर एवं बोडरी में जनगणना कार्य का किया निरीक्षण


Junaid Khan - शहडोल। 12 मई 2026- अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री सरोधन सिंह ने ग्राम सिंहपुर एवं बोडरी में जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य का जायजा लिया तथा निर्धारित प्रारूप के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने कहा कि जनगणना शासन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण एवं प्रभावी क्रियान्वयन किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक परिवार की जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज की जाए तथा कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। अपर कलेक्टर ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सही जानकारी उपलब्ध कराने से शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंच सकेगा। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं प्रगणक उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post