विश्व थैलेसीमिया दिवस पर कुशा भाऊ जिला चिकित्सालय का ब्लड सेंटर लाल रोशनी से हुआ जगमग

विश्व थैलेसीमिया दिवस पर कुशा भाऊ जिला चिकित्सालय का ब्लड सेंटर लाल रोशनी से हुआ जगमग


Junaid Khan - शहडोल। विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर शहडोल के जिला चिकित्सालय के ब्लड सेंटर को लाल रोशनी से सजाकर थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। यह पहल दिशा वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सिविल सर्जन डॉ शिल्पी सराफ मेम के सहयोग से की गई, जिसने लोगों का ध्यान इस गंभीर अनुवांशिक बीमारी की ओर आकर्षित किया। थैलेसीमिया एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता और मरीज को नियमित रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है। अस्पताल की लाल रोशनी उन बच्चों और मरीजों के संघर्ष, साहस और उम्मीद का प्रतीक बनी जो इस बीमारी से लगातार लड़ रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य समाज में “थैलेसीमिया मुक्त भारत” का संदेश फैलाना, विवाह से पहले HbA2 जांच कराने के लिए प्रेरित करना और आने वाली पीढ़ियों को इस बीमारी से सुरक्षित रखना था। दिशा वेलफेयर एसोसिएशन ने लोगों से अपील की कि विवाह पूर्व थैलेसीमिया जांच अवश्य कराएं और रक्तदान जैसे मानवता के कार्य में भाग लेकर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की जिंदगी बचाने में सहयोग करें।

Previous Post Next Post