अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने गोहपारू तहसील में जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण

अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने गोहपारू तहसील में जनगणना कार्यों का किया निरीक्षण 


Junaid Khan - शहडोल। 13 मई 2026- अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री सरोधन सिंह ने जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्यों का निरीक्षण करने हेतु गोहपारू तहसील क्षेत्र का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वे कार्य, मकानों के चिन्हांकन, परिवारों की जानकारी के संकलन तथा प्रपत्रों के संधारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि शासन को सही एवं अद्यतन आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं। इसलिए प्रत्येक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सावधानी से करें। निरीक्षण के दौरान कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने तथा त्रुटिरहित जानकारी संकलित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर संबंधित तहसील एवं जनगणना शाखा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post