मदारिस दीन के किले :मुफ़्ती अहमद,मौलाना ज़रयाब को मिला ज़मीयत उलेमा हिन्द के जिलाध्यक्ष की कमान

मदारिस दीन के किले :मुफ़्ती अहमद,मौलाना ज़रयाब को मिला ज़मीयत उलेमा हिन्द के जिलाध्यक्ष की कमान


Junaid Khan - शहडोल। ज़मीयत उलेमा हिन्द मध्य प्रदेश के शहडोल जिलाध्यक्ष की कमान बुढ़ार निवासी मौलाना ज़रयाब साकिबी को सौंपी गईं है। इससे पूर्व इस इंतेखाब (चयन प्रक्रिया ) के लिए विशेष रूप से ज़मीयत उलेमा हिन्द मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मुफ़्ती मोहम्मद अहमद खान अल्प प्रवास पर भोपाल से शहडोल पहुंचे। उन्होंने जिले के उलेमाओ एवं खूसूसी लोगो से इस बारे में विचार विमर्श किया। वहीँ बाद नमाज़ मगरिब बैतुल अज़ीज़ मस्जिद शहडोल में इस संबंध में बैठक का भी आयोजन किया गया। जहां तीन चार लोगों के नाम जिलाध्यक्ष के लिये सामने आए। जिसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक राय मौलाना ज़रयाब साकिबी के नाम की लोगो ने जाहिर की। जिस पर सर्व सम्मति से प्रदेशाध्यक्ष मुफ़्ती अहमद खान ने जिलाध्यक्ष की कमान उन्हें सौंपते हुए जिम्मेदारी से इसका निर्वहन करने की बात कही। विदित हो कि मौलाना ज़रयाब पिछले कई साल से ज़मीयत के काम में लगे हुये है। उनकी इस लगन और आमराय को देखते हुए उन्हें यह अहम् जिम्मेदारी सौंपी गईं है।

बुढ़ार में रैली तो धनपुरी में खिताब

इस चयन प्रक्रिया से पूर्व ज़मीयत उलेमा हिन्द मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मुफ़्ती मोहम्मद अहमद खान अल्प प्रवास पर धनपुरी एवं बुढ़ार पहुंचें। जहां मौलाना ज़रयाब एवं आमिर ओवैसी के नेतृतत्त्व में उनका बुढ़ार में इस्तकबाल किया गया। इसके बाद एक रैली के साथ प्रदेशाध्यक्ष मुफ़्ती अहमद धनपुरी स्थित मदरसा दारुल उलूम हबीबिया पहुंचें। यहां पर भी मदरसा के नाज़िम मौलाना मुनीर अहमद एवं मुदर्रिस मुफ़्ती अख्तर हुसैन कासमी समेत सैकड़ो लोगों ने मुफ़्ती साहब का इस्तकबाल किया। प्रदेशाध्यक्ष मुफ़्ती अहमद खान ने यहां ज़ोहर की नमाज़ अदा करने के बाद आवाम के बीच खिताब फरमाया। उन्होंने यहां खिताब फरमाते हुए कहा कि यह मदरसे दीन के किले है। हम सबको अपने बच्चों के बेहतरीन मुस्तकबिल के लिए उन्हें मदारिस एवं मकातिब में जरूर भेजना चाहिए। इसके बाद दुन्यावी पढ़ाई के लिए भी उन्हें आगे से आगे रहना चाहिए। अल्प प्रवास के बाद मुफ़्ती अहमद जिसके शहडोल के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर सैकड़ो लोग मौजूद रहें।

Previous Post Next Post