NEET पेपर लीक के विरोध में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला

भाजपा सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था से खतरे में है छात्रों का भविष्य- मो. असलम शेर


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग जिले उमरिया में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला उमरिया द्वारा आज 12 मई 2026 को गांधी चौक उमरिया में NEET पेपर लीक मामले को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह विरोध प्रदर्शन एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय विनोद जाखड़ जी एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय आशुतोष चौकसे जी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों और कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक बंद करो, छात्रों का भविष्य बचाओ और भाजपा सरकार जवाब दो जैसे नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया। एवं पुतला दहन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। मेहनत करने वाले लाखों छात्रों का भविष्य लगातार पेपर लीक माफियाओं और भ्रष्ट व्यवस्था की भेंट चढ़ रहा है। भाजपा सरकार शिक्षा व्यवस्था संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। आगे कहा कि जब छात्रों की मेहनत का मजाक बनाया जाएगा, तब एनएसयूआई चुप नहीं बैठेगी। हम छात्रों की आवाज बनकर हर अन्याय के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। देश का युवा अब जवाब मांग रहा है कि आखिर कब तक पेपर लीक होते रहेंगे और छात्रों का भविष्य बर्बाद होता रहेगा। और उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था से खतरे में है छात्रों का भविष्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णकांत तिवारी जिला उपाध्यक्ष, नसरीन, रोहनी श्याम सचिव, लीलावती रावत, काजल दहिया, मो. साजिद, नावेद अंसारी, जोया रावत, कासिम खान, सुमित सिंह, मौसिम खान, किशन कुशवाहा, सरताज खान, दिन्नू बैगा सहित आदि संख्या में एनएसयूआई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post Next Post