जनता की समस्याओं पर आर-पार की जंग: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने SECL महाप्रबंधक का घेराव कर दी चक्काजाम की चेतावनी

जनता की समस्याओं पर आर-पार की जंग: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने SECL महाप्रबंधक का घेराव कर दी चक्काजाम की चेतावनी


Junaid Khan - शहडोल। धनपुरी बुढ़ार क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण, जर्जर सड़कों और स्थानीय युवाओं की बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर बुढ़ार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अब आक्रामक रुख में नजर आ रही है। ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने SECL सोहागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक (GM) बी.के. जैना से मुलाकात की और क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर कड़े शब्दों में जवाब तलब किया।

प्रदूषण और धूल से मिलेगी राहत,अधिकारियों की बढ़ेगी निगरानी

बैठक के दौरान अंकित सिंह ने कोल डस्ट (कोयले की धूल) से होने वाली बीमारियों और राहगीरों की परेशानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस पर प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि अब सड़कों पर दिन में 3 से 4 बार नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाएगा। खास बात यह है कि यह कार्य अब केवल कागजों पर नहीं, बल्कि सीधे अधिकारियों की निगरानी में होगा ताकि गुणवत्ता बनी रहे। बुनियादी ढांचे में सुधार: शेड निर्माण और कंक्रीट सड़क रेलवे क्रॉसिंग धनपुरी नंबर 1 के पास धूप और बरसात में खड़े रहने वाले राहगीरों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रबंधन ने क्रॉसिंग के दोनों ओर जल्द ही शेड निर्माण कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, बघैया पुल से सुभाष चौक होते हुए अमलाई फाटक तक नई कंक्रीट सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय आवागमन सुगम हो सकेगा।

बेरोजगारी और 'गोप' विवाद पर चर्चा

स्थानीय बेरोजगार युवाओं की चिंता करते हुए कांग्रेस दल ने महाप्रबंधक के सामने अपनी बात रखी। प्रबंधक ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही ठेकेदारों के साथ बैठक कर स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने का निवारण करेंगे। वहीं, 'गोप' (GOP) होने की चर्चाओं पर प्रबंधन ने उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया है। इस पर कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि: अगर जनता के हित में कार्य हो रहा है और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। हमारा क्षेत्र की जनता से पारिवारिक रिश्ता है। यदि घर-घर पानी पहुँचता है, तो हमें खुशी होगी। अंतिम चेतावनी: "अब संवाद नहीं, चक्काजाम होगा। अंकित सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि कोल डस्ट और पानी की समस्या का स्थायी निराकरण समय सीमा के भीतर नहीं हुआ, तो इस बार प्रबंधन से कोई संवाद नहीं किया जाएगा, बल्कि सीधे चक्काजाम कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदूषण को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अब दूरदृष्टि के साथ सड़क पर उतरने की पूरी तैयारी कर चुकी है। इस महत्वपूर्ण बैठक और घेराव के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह के साथ वरिष्ठ नेता संतोष सिंह सेंगर, ईबरार खान, राम सिंह मंडलम अध्यक्ष ओंकार सिंह सहित अन्य स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post