विश्व साइकिल दिवस,युवा शक्ति का अनूठा अभियान, 02 किमी साइकिल चलाकर जगाई स्वच्छता और स्वास्थ्य की चेतना
Junaid Khan - शहडोल। उमरिया-बदलती जीवनशैली, बढ़ते प्रदूषण और शारीरिक निष्क्रियता के दौर में साइकिल आज भी स्वास्थ्य, सादगी और सतत विकास का सबसे मजबूत प्रतीक मानी जाती है. उमरिया जिले की युवा टीम ने इस सोच को केवल विचारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे धरातल पर उतारते हुए साइकिल को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बना दिया है। उमरिया कलेक्टर राखी सहाय के मार्गदर्शन पर युवा टीम उमरिया के द्वारा विश्व साईकल दिवस के अवसर पर साइकिल मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। साइकिल रैली का शुभारंभ माँ बिरासिनी क्रिकेट स्टेडियम पाली से वरिष्ठ समाजसेवी पं. प्रकाश पालीवाल,पाली पुलिस सहायक उपनिरीक्षक एस. बी सिंह, प्रधान आरक्षक अजय सिंह परिहार, आरक्षक सुदीप पटेल, कार्यक्रम संयोजक हिमांशु तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साइकिल रैली नगर के विभिन्न मुख्य मार्गो बस स्टैंड, प्रकाश चौराहा, थाना रोड व स्वागत गेट होते हुए स्टेडियम में समापन किया गया। साइकिल मिनी मैराथन के दौरान सभी युवाओं ने अपने हाथों पर तिरंगा उठाकर भारत माता की जय वंदे मातरम के जय घोष के साथ अपनी सहभागिता निभाई। वरिष्ठ समाजसेवी पं. प्रकाश पालीवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए लोगों को साइकिल अपनाने का संदेश दिया।विश्व साइकिल दिवस पर देश के युवाओं से विशेष अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा , 'यह केवल एक व्यायाम या एक दिन की हॉबी नहीं, बल्कि सशक्त और स्वस्थ जीवन शैली की पहचान है। पाली पुलिस सहायक उप निरीक्षक एस. बी सिंह ने उपस्थित युवाओं से कहा कि साइकिल हमें फिट रखती है, शरीर को ऊर्जावान बनाती है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखती है। कार्यक्रम संयोजक हिमांशु तिवारी ने बताया कि इस साल साइकिल दिवस की थीम एक हरित भविष्य के लिए साइकिल चलाना है। इसी संदेश को देशभर में प्रेसित किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान से बड़ी संख्या में युवा जुड़ हैं. युवाओं को खेल, दौड़, साइकिलिंग, योग और अन्य शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया गया। आज युवाओं को सही दिशा और सकारात्मक मंच की आवश्यकता है. युवा खेल और फिटनेस से जुड़ेंगे तो वे न केवल स्वयं स्वस्थ रहेंगे, बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव ला सकेंगे।विश्व साइकिल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य के लिए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। साइकिल रैली में उपस्थित समस्त युवाओं व पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। साइकिल रैली के दौरान वरिष्ठ समाज में पंडित प्रकाश पालीवाल, पाली पुलिस सहायक उप निरीक्षक एस. बी सिंह, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, आरक्षक सुदीप पटेल, प्रमोद जाटव, रामखेलावन राठौर, कार्यक्रम संयोजक हिमांशु तिवारी, अभिनव द्विवेदी, राहुल सिंह, श्रीराम तिवारी,नेहा सिंह, श्रद्धा सिंह परिहार,चारवी तिवारी,दीप्ति सिंह,आँचल तिवारी,मानवी सिंह,पुर्वी तिवारी,योशोदा कोल,खुशी कोल,सान्या सिंह,रुद्र प्रधान,अतिव्य रजक,शुभम पटेल,सत्यम सेन,अमन बर्मन, युवराज सिंह,प्रणव सिंह,निरंजन कुशवाहा, धनराज बर्मन, ऋषभ रजक, निशांत रजक, रिफा खातून व सभी युवा शक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन में सभी युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

