02 साल से फरार दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का स्थाई वारंटी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। माननीय अपर सत्र न्यायालय शहडोल द्वारा जारी स्थाई वारंट की तामीली में गोहपारू पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्याय. पेश किया गया। थाना बुढ़ार के धारा 376 (2) (एन) भा.द.वि. एवं 3/4 पाक्सो एक्ट के मामले में 02 वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी ललन सिंह गोंड़ (उम्र 19 वर्ष, निवासी जरवाही, थाना बुढ़ार) को दिनांक 16.06.2026 को गोहपारू पुलिस टीम द्वारा उक्त को घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तारी के कारण व वारंट की जानकारी देकर परिजनों को सूचित किया गया। थाना लाकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी निरी. राजकुमार मिश्रा, हमराह सउनि. विद्यासागर, भागचन्द, प्र.आर. अमृतलाल प्रजापति, आर. 670 दीपक साहू, म.आर. कुवंरदेवी की स्थाई वारंटी तामीली पर अहम भूमिका रही।
