12 घंटे के भीतर चोरी गए लगभग 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद

12 घंटे के भीतर चोरी गए लगभग 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 25.06.2026 को फरियादिया श्रीमती पूर्णिमा पटेल, निवासी राजेन्द्रा कॉलोनी, थाना खैरहा, जिला शहडोल द्वारा अपने घर की आलमारी के लॉकर से लगभग 4 लाख रुपये मूल्य के सोने एवं चांदी के जेवर चोरी होने की रिपोर्ट थाना खैरहा में दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर थाना खैरहा में अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। खैरहा पुलिस द्वारा तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपी एवं चोरी गए मशरुका की तलाश प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटना के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त होने पर कायमी के मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपी रजनीश सोनी पिता हीरालाल सोनी, उम्र 33 वर्ष, निवासी टिकुरीटोला, बुढार एवं एक विधि विरुद्ध बालक को दस्तयाब कर उनके कब्जे से चोरी गए सोने एवं चांदी के समस्त जेवरात बरामद किए गए। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए बहुमूल्य जेवरात की शीघ्र बरामदगी कर थाना खैरहा पुलिस ने प्रभावी विवेचना एवं तत्परता का परिचय दिया। सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में उनि उमाशंकर चतुर्वेदी, सउनि रामकरन सिंह, सउनि सुंदर सिंह, प्र.आर. पवन कुमार शुक्ला, आर. बॉबी गुर्जर, आर. रवि कुमार एवं आर. संजय कुमार का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Previous Post Next Post