यातायात प्रभारी का अनोखा अभियान, 154 वाहनों में मौके पर लगवाई नंबर प्लेट

यातायात प्रभारी का अनोखा अभियान, 154 वाहनों में मौके पर लगवाई नंबर प्लेट


Junaid Khan - शहडोल। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस शहडोल द्वारा एक विशेष अभियान संचालित किया गया। नियमित वाहन जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट संचालित 154 दोपहिया वाहनों को रोका गया। इस दौरान दंडात्मक कार्रवाई करने के बजाय वाहन चालकों को नियमों का महत्व समझाते हुए मौके पर ही नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप सभी 154 वाहनों में नंबर प्लेट लगवाई गई। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने एवं बिना नंबर प्लेट वाहन संचालित न करने की समझाइश दी गई। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों के प्रति जागरूकता और स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post Next Post