नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 13.04.2026 को फरियादी ने थाना बुढ़ार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जिसपर बुढ़ार पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पूर्व में ही नाबालिग बालिका को सकुशल व सुरक्षित दस्तयाब (बरामद) कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। दस्तयाबी के बाद पीड़िता ने बयानों में बताया कि आरोपी राहुल नायक उसे भगाकर ले गया था और उसने उसके साथ गलत काम (दुष्कर्म) किया। इसके बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के अतिरिक्त 86, 87, 124(2)(4), 64(एम), 3(5) का इजाफा किया। बुढ़ार पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 09.06.2026 को आरोपी राहुल नायक पिता लखन नायक (निवासीः ग्राम तेन्दुआ ओव्हर ब्रिज, थाना उरला, जिला रायपुर, (छ.ग.) एवं आरोपिया रेशमा नायक पति गोपाल नायक, निवासी नायक मोहल्ला, ग्राम नौगई, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल (म.प्र.) को गिरफ्तार किया। आरोपी व आरोपिया को वैधानिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढ़ार निरी. विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में उ.नि. गोविन्द भगत, म.प्र.आर. सरिता सिंह, आर. अमर बागरी एवं आर. महेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post