नगर पत्रकार परिषद धनपुरी 17 जून को मनाएगी महाराणा प्रताप जयंती,समाज के सजग प्रहरी होंगे सम्मानित

नगर पत्रकार परिषद धनपुरी 17 जून को मनाएगी महाराणा प्रताप जयंती,समाज के सजग प्रहरी होंगे सम्मानित 


Junaid Khan - शहडोल। बुढ़ार रोड धनपुरी में बुधवार शाम 8 बजे सजेगी सम्मान की महफ़िल, तैयारियाँ पूरी महाराणा प्रताप गौरव सम्मान' से नवाजे जाएंगे समाज के प्रति वफादार और ईमानदारी से काम करने वाले कर्मवीर धनपुरी। राष्ट्र के स्वाभिमान, अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक राष्ट्रवीर महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर पर कोयलांचल क्षेत्र धनपुरी में एक भव्य गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 17 जून (बुधवार) को नगर पत्रकार परिषद धनपुरी के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस विशेष उपलक्ष्य में परिषद द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी ईमानदारी, निष्ठा और वफादारी से अमिट छाप छोड़ने वाले कर्मवीरों का 'महाराणा प्रताप गौरव सम्मान' से नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

पत्रकार परिषद कार्यालय बुढ़ार रोड धनपुरी में जुटेगी प्रबुद्ध जनों की महफ़िल कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नगर पत्रकार परिषद धनपुरी के अध्यक्ष श्री शमीम खान ने बताया कि आयोजन की सभी प्रारंभिक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। यह गरिमापूर्ण समारोह आगामी 17 जून, बुधवार को शाम ठीक 8:00 बजे से बुढ़ार रोड स्थित नगर पत्रकार परिषद कार्यालय धनपुरी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों, प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक जगत से जुड़े गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

ईमानदारी और वफादारी का होगा सम्मान-शमीम खान

परिषद के अध्यक्ष श्री शमीम खान ने विज्ञप्ति में विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का संपूर्ण जीवन हमें स्वाभिमान, देशप्रेम और विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों के प्रति वफादार रहने की प्रेरणा देता है। इसी मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए नगर पत्रकार परिषद ने यह निर्णय लिया है कि इस बार जयंती के अवसर पर केवल औपचारिकता न निभाकर, समाज के उन जमीनी नायकों को मंच दिया जाएगा जो बिना किसी स्वार्थ के, पूरी ईमानदारी और वफादारी के साथ समाज व नगर के विकास में अपना मूक योगदान दे रहे हैं। ऐसे सम्मानित और निष्ठावान लोगों को चिन्हित कर उन्हें परिषद की ओर से विशिष्ट सम्मान पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर गौरवान्वित किया जाएगा। आयोजन को भव्य बनाने में जुटी पत्रकारों की टीम बुधवार शाम को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय पत्रकारों और नगर रक्षा व समाज सेवा से जुड़े लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम की सफलता के लिए नगर पत्रकार परिषद की पूरी कार्यकारिणी और स्थानीय पत्रकार साथी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। परिषद ने नगर के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, प्रबुद्ध जनों और मीडिया जगत के साथियों से अपील की है कि वे बुधवार शाम 8:00 बजे बुढ़ार रोड स्थित नगर पत्रकार परिषद कार्यालय धनपुरी पहुँचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं और समाज के इन कर्मवीरों के हौसलाअफजाई के साक्षी बनें।

Previous Post Next Post