निर्माण कंपनी को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए
Junaid Khan - शहडोल। 11 जून 2026 कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहडोल नगर में चल रहे सीवरेज लाइन निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा के पूर्व काम पूरा करे। उन्होंने कहा कि सकरे मार्गों में वर्षा के पूर्व प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए। कार्य की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा के दौरान मैनुअली कार्य करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनीषा पाण्डेय, प्रभारी एसडीएम सोहागपुर सुश्री अर्चना मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
SHAHDOL
