पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने साबित हो रही मील का पत्थर

पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना मातृ एवं शिशु मृत्यु दर कम करने साबित हो रही मील का पत्थर 


Junaid Khan - शहडोल। 10 जून 2026- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना संचालित की जा रही है। इसका उददेश्य गर्भवती माताओं को बेहतर उपचार दिलाते हुए संस्थागत सुरक्षित प्रसव कराना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत हर माह की 09 एवं 25 तारीख को सुरक्षित मातृत्व प्रदान करने गर्भवती माताओं की जॉच के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थाओं मे व्ही.एच.एन.डी का आयोजन एवं गर्भवती माताओं की जाँच उपचार एवं सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय शहडोल, सिविल अस्पताल ब्यौहारी, जयसिंहनगर, 07 सामु.स्वा. केन्द्रों 31 प्राथ.स्वा. केन्द्रों तथा 229 आरोग्य केन्द्रों में विगत 09 जून 2026 को विशेष शिविर लगाकर गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर, उन्हें चिकित्सकीय उपचार, सलाह एवं जॉच गई तथा पोषण आहार, एवं संस्थागत प्रसव कराने समझाईश दी गयी है। जिसे 2519 गर्भवती माताओं का पंजीयन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य संस्थाओं में 849, सामुदायिक तथा उपस्वा. केन्द्र स्तर पर 1670 माताओं की गर्भ की जाँच की गई। जिसमें जोखिम वाली गर्भवती माता 449 पायी गयी, 44 गर्भवती माताओं की सोनोग्राफी की गयी। 24 माताएं अत्यधिक एनीमिक थी, 11 माताएं हाइपरटेंशन की शिकार थी, तथा 21 माताओं की रक्त बढाने इंजेक्शन दिया गया एवं 03 माताओ का रक्त चढाया गया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना मातृ एवं शिशु मृत्य दर को कम करने में मील का पत्थर साबित हो रही है वहीं जच्चा एवं बच्चा सुरक्षित करने एवं सफल प्रयास किया गया है।

Previous Post Next Post