विधायक ने विकास कार्यों का किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण
Junaid Khan - शहडोल। 14 जून 2026,विधायक जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र श्रीमती मनीषा सिंह ने जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत सरसी में 20 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन एवं ग्राम खन्नौधी में 22.13 लाख रूपये से निर्मित नवीन ग्राम पंचायत भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री सुधीर कुमार दिनकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Tags
SHAHDOL
