अधीक्षक डाकघर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

अधीक्षक डाकघर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


Junaid Khan - शहडोल। 22 जून 2026:- विश्व योग दिवस के अवसर पर श्री पुष्पेन्द्र सिंह, अधीक्षक डाकघर, शहडोल संभाग के मार्गदर्शन में शहडोल प्रधान डाकघर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहडोल डाक संभाग के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में विभिन्न डाकघरों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उन कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप उत्कृष्ट कार्य करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पारितोषिक एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शहडोल डाक संभाग में प्रथम पुरस्कार श्री पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, उप डाकपाल, शहडोल कलेक्ट्रेट उप डाकघर को तथा द्वितीय पुरस्कार श्री अतुल मिश्रा, उप डाकपाल, बुढ़ार उप डाकघर को प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री पुष्पेन्द्र सिंह, अधीक्षक डाकघर, शहडोल संभाग ने सभी कर्मचारियों को विभागीय लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु निरंतर समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया तथा सम्मानित कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उक्त जानकारी मुख्य डाकघर शहडोल संभाग शहडोल विकास अधिकारी मनोज यादव द्वारा दी गई है।

Previous Post Next Post