नशा मुक्ति अभियान के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण सम्पन्न

नशा नाश का कारण बनता है,नशा एक मानसिक बीमारी है 


Junaid Khan - शहडोल। 24 जून 2026- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान भोपाल द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टेªट के विराट सभागार में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त विकास आयुक्त श्री एम.पी.सिह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया । प्रशिक्षण का उद्देश्य समाज में नशे के प्रति जागरूकता बढाना तथा विभिन्न स्तरों पर जनजागरूकता गतिविधियों के प्रभावी संचालन हेतु मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाल्मी भोपाल से आये मास्टर ट्रेनर श्री अतुल कुमार रायजादा ने नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नशा नाश का कारण बनता है। नशा केवल एक बुरी आदत नहीं, बल्कि एक मानसिक बीमारी है। यदि समय रहते उचित परामर्श, उपचार एवं सहयोग प्रदान किया जाए तो व्यक्ति को नशे की लत से मुक्त कराया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि नशे की समस्या व्यक्ति, परिवार एवं समाज तीनों को प्रभावित करती है। इसके प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता एवं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही नशामुक्त समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नशे की पहचान, रोकथाम, परामर्श, पुनर्वास तथा जनजागरूकता गतिविधियों के संचालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण के माध्यम से जिले में नशा मुक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। कार्यक्रम में स्कूलो के प्राचार्य, शिक्षक,बाल संरक्षण समिति की अध्यक्ष श्रीमति कल्याणी बाजपेई, जनअभियान परिषद से जुडी नवांकुर समितियो के सदस्य तथा सामाजिक कार्य कर्ताओ ने भाग लिया।

Previous Post Next Post