स्कूलों में शतप्रतिशत बच्चों के नामांकन के साथ ही शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के सीईओ जिला पंचायत क्रे निर्देश
Junaid Khan - शहडोल। 24 जून 2026 शिक्षा विभाग की कोर ग्रुप की बैठक मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति की अध्यक्षता में विराट सभागार में सम्पन्न हुई । बैठक में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों तथा विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने निर्देश दिये की विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनानेए नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी संचालनए नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देने तथा विद्यालयों में अनुकूल शिक्षण वातावरण विकसित किया जाये। उन्होने कहा कि शालाओं में शिक्षक नियत समय पर उपस्थित होकर अध्यापन सम्पन्न कराये, शिक्षा के साथ ही विद्यार्थियो को प्रतियोगी परीक्षाआंे के लिये भी तैयार किया जाये। साथ ही नवीन सत्र के लिए कार्ययोजना तैयार करते हुए विभिन्न गतिविधियों एवं लक्ष्यों का निर्धारण किया गया। उन्होने सतप्रतिशत विद्यार्थियांे को पाठ्य पुस्तको का वितरण करने, कमजोर विद्यार्थियो की पहचान कर उन्हे अलग से कक्षाये आयोजित कर विषयो का अध्ययन कराया जाये। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं सदस्यों ने शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन के लिए समन्वित प्रयास करने तथा निर्धारित कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकासए सीखने के परिणामों में सुधार तथा विद्यालयों में शैक्षणिक अनुशासन को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में बीईओ गोहपारू श्री ललित पाण्डेय, बीईओ बुढ़ार बी.के. निगम विभिन्न विद्यालयो के प्राचार्य उपस्थित रहे।
