बड़ी कार्यवाही,नशीली कफ सिरप के साथ विधि-विरुद्ध बालक पकड़ा गया

बड़ी कार्यवाही,नशीली कफ सिरप के साथ विधि-विरुद्ध बालक पकड़ा गया 


Junaid Khan - शहडोल। जिले में मादक पदार्थों एवं नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के विरुद्ध में थाना धनपुरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना प्रभारी धनपुरी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो द्वारा गठित पुलिस टीम ने दिनांक 11.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर मुक्तिधाम, नरगड़ा नाला के पास धनपुरी क्षेत्र में घेराबंदी कर कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान एक विधि-विरुद्ध बालक निवासी धनपुरी को अभिरक्षा में लिया गया, जिसके कब्जे से 15 नग नशीली कफ सिरप (08 नग ONEREX एवं 07 नग CANDYKUF) कुल कीमती लगभग 2,739.50 रुपये, एक एप्पल कंपनी का आईफोन-15 मोबाइल कीमती लगभग 40,000 रुपये तथा एक बिना नंबर की होंडा लिवो मोटरसाइकिल लाल-काले रंग कीमती लगभग 40,000 रुपये बरामद की गई। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना धनपुरी में अपराध एनडीपीएस एक्ट एवं म.प्र. ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई तथा विधि-विरुद्ध बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त सराहनीय कार्यवाही एसडीओपी अनु. धनपुरी श्री विकाश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी धनपुरी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो, सउनि. भूपेन्द्र सिंह, सउनि. भारत सिंह, प्र.आर. दिनेश सिंह, प्र.आर. शैलेन्द्र सिंह राठौर, प्र.आर. रामनाथ बांधव, आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक जयप्रकाश एवं आरक्षक राघवेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post