अवैध धारदार हथियार लेकर आमजन को भयभीत करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Junaid khan - शहडोल। जिला शहडोल में अपराधों की रोकथाम एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बुढार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 13 जून 2026 को थाना बुढार पुलिस द्वारा कस्बा पेट्रोलिंग के दौरान जैतपुर तिराहा क्षेत्र में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कोतमा रोड स्थित जी.डी. कॉम्प्लेक्स के सामने एक युवक हाथ में धारदार लोहे का बका लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है तथा हथियार का प्रदर्शन कर रहा है। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रेहान अंसारी पिता मुफीद अंसारी, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08, राजा होटल के पीछे, थाना बुढार बताया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार बका, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 300 रुपये है, जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 25 (1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर थाना बुढार में अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।
