विधायक,कमिश्नर,कलेक्टर ने चखा स्वाद,मिला प्रमाण पत्र
Junaid Khan - शहडोल। 25 जून 2026 प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत रसोई सह सहायको का व्यवसायिक प्रषिक्षण एवं कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में आयोजित किया गया। प्रषिक्षण एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने माॅ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दी प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता, कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियो ने स्व सहायता समूह की महिलाओ द्वारा बनाएं गए व्यंजन का स्वाद चखा। विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेष के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिलाओ के सषक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किये जा रहे है। उन्होंनेे कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं स्व-सहायता समूह के माध्यम से खुद का व्यवसाय एवं रोजगार के साधन जुटा कर स्वावलंबन की ओर आगे बढ़ रही है। वहीं महिलाएं कुकिंग का प्रषिक्षण प्राप्त कर घर-परिवार के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार बनाने का भी कार्य करती है। कुकिंग प्रतियोगिता में स्व-सहायता समूह की 85 महिलाओ ने भाग लिया एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओ को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग,श्रीमती अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती हीरावती कोल, उपाध्यक्ष श्री शक्ति सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री गलैक्सी नागपुरे, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा, डीपीसी श्री अमरनाथ सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
