सायबर सुरक्षा हेतु बनें जागरूक,बरतें सावधानी और निभाएं सहभागिता- पुलिस अधीक्षक

सायबर सुरक्षा हेतु बनें जागरूक,बरतें सावधानी और निभाएं सहभागिता- पुलिस अधीक्षक


Junaid Khan - शहडोल। 25 जून 2026 पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव ने जिले के नागरिको से अपील करते हुए कहा है कि जिले में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 8 जुलाई तक साइबर जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करना है जिससे वे सुरक्षित साइबर व्यवहार अपना सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सायबर सुरक्षा के लिए 3 सूत्र अपनाए जिसमें जागरूकता, सावधानी और सहभागिता शामिल है। अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी भी किसी से साझा न करें। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या आधिकारिक वेबसाइट पर दें और एक सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण में सहभागी बनें।

Previous Post Next Post