अवैध कबाड़ के परिवहन पर कार्रवाई

अवैध कबाड़ के परिवहन पर कार्रवाई 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 10.06.2026 को कस्बा भ्रमण के दौरान पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोहागपुर निवासी रहीम कबाड़ी अपने स्थान से एक मेटाडोर वाहन क्रमांक MP 04 ZJ 6803 में अवैध लोहा एवं कबाड़ सामग्री लोड कर जबलपुर परिवाहन करने वाला है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सोहागपुर पुलिस टीम द्वारा पाली रोड स्थित आकाशवाणी एवं मुड़ना नाला के मध्य नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान उक्त वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम रूप सिंह पाल पिता मनोहर सिंह पाल, उम्र 51 वर्ष, निवासी मालवीगंज, इटारसी जिला नर्मदापुरम बताया। वाहन की तलाशी लेने पर गत्तों एवं अन्य सामग्री के नीचे बड़ी मात्रा में ट्रैक्टर के विभिन्न पार्ट्स, पुराना कल्टीवेटर, बिजली तार, लोहे के एक्सल एवं अन्य कबाड़ सामग्री बरामद हुई। बरामद सामग्री का कुल वजन लगभग 1,746 किलोग्राम तथा अनुमानित कीमत 1,21,720 रुपये पाई गई। पुलिस द्वारा बरामद कबाड़, घटना में प्रयुक्त मेटाडोर वाहन तथा मोबाइल फोन सहित कुल 9,31,720 रुपये मूल्य की संपत्ति विधिवत जप्त की गई। आरोपी चालक को सोहागपुर पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य दो आरोपियों की पुलिस द्वारा तत्परता से तलाश की जा रही है।

Previous Post Next Post