प्रतिबंधित क्षेत्र में पाए जाने पर जिला बदर आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 10.06.2026 को वाहन चेकिंग के दौरान पकरिया तिराहा बुढार में पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति की जांच की गई, जिसकी पहचान तन्नी उर्फ राजू प्रजापति पिता स्व. रोहणी प्रसाद प्रजापति उम्र 56 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 पंचवटी मोहल्ला बुढार के रूप में हुई। उक्त आरोपी द्वारा जांच व पूछताछ के दौरान भागने का प्रयास किया गया मगर बुढ़ार पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को अभरक्षा में लिया गया। जांच में पाया गया कि आरोपी को कलेक्टर शहडोल द्वारा जारी जिला बदर आदेश के तहत शहडोल, सीधी, मैहर, उमरिया एवं अनूपपुर जिलों की राजस्व सीमाओं से 06 माह की अवधि के लिए निष्कासित किया गया था, जिसकी सूचना उसे पूर्व में विधिवत तामील कराई जा चुकी थी। आरोपी पर पूर्व में भी कई प्रकरण पंजीबद्ध हैं। वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के घूमता पाया गया। आरोपी द्वारा किसी प्रकार की वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उसके विरुद्ध बीएनएस एवं म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन जप्त कर विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरी. विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में उ.नि. गोविंद भगत, प्र.आर. अमर बागरी, महेन्द्र सिंह, म.प्र.आर. सविता धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।
