प्रकृति की गोद भरने के लिए किया गया पौधारोपण

प्रकृति की गोद भरने के लिए किया गया पौधारोपण 


Junaid Khan - शहडोल। 12 जून 2026:- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में " बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पोंगरी परियोजना सोहागपुर मे किया गया। प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन में किशोरी बालिकाओं की उपस्थिति में छायादार एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया गया जिसमें उपस्थित सभी बेटियों द्वारा पौधे लगाए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पौधों की सुरक्षा एवं पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा द्वारा किशोरावस्था में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर ध्यान रखने की समझाइए दी गई। परियोजना अधिकारी सोहागपुर आनंद अग्रवाल द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी गई। पर्यवेक्षक वंदना पनिका द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को माहवारी स्वच्छता के सम्बन्ध में विस्तृत समझाइश दी गई। कार्यक्रम में किशोरी बालिकायें, महिलायें,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post