प्राकृतिक खेती को अपनाकर किसान बढ़ाएं आय एवं मिट्टी की उर्वरता-कमिश्नर

किसानों की समृद्धि और टिकाऊ कृषि व्यवस्था के लिए प्राकृतिक खेती जरूरी-विधायक

प्राकृतिक खेती पर आधारित आयोजित हुआ संगोष्ठी कार्यक्रम 


Junaid Khan - शहडोल। 19 जून 2026 कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता की उपस्थिति में जैतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खर्ला ग्राम पंचायत में प्राकृतिक खेती पर आधारित संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमिश्नर ने कहा कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की लागत कम करने और आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक एवं जैविक तरीकों को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है तथा कृषि उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जैतपुर विधायक जय सिंह मरावी ने कहा कि किसानों की समृद्धि और टिकाऊ कृषि व्यवस्था के लिए प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से शासन की कृषि हितैषी योजनाओं का लाभ उठाते हुए आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सदस्य जिला योजना समिति अमिता चपरा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों से संवाद कर प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों एवं विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान प्रश्नोत्तरी के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में सुरेश चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post