म.प्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार कार्यक्रम में होंगे शामिल
Junaid Khan - शहडोल। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कमला नगर स्थित ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन दिनांक 13 जून 2026 दिन शनिवार को शाम 5:30 बजे आयोजित होने जा रहा है शुक्रवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए बताया है कि विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वक्त के रूप में मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्येंद्र भूषण सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीजेपी मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार जी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा करेगी। पार्टी नेतृत्व द्वारा सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टोली गठन किया गया है संयोजक श्री राजेश्वर उदानियां श्री मनोज गुप्ता श्री अमित गुप्ता बंटी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प पर आयोजित इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में आप सभी प्रबुद्धजन एवं व्यवसायिक व व्यापारी बंधुओ एवं पदाधिकारीयों, महिला शक्तियों, कार्यकर्ता गण विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता निभाएं।
