क्रीड़ा भारती के द्वारा निकाली गई साइकल रैली
Junaid Khan - शहडोल। विश्व साइकल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा भारती और खेल विभाग के तत्वावधान में छात्रा/छात्राओं की साइकल रैली निकाली गई कार्यक्रम आयोजक क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह जिला मंत्री प्रमोद विश्वकर्मा एवं खेल विभाग रहा क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की रैली प्रारंभ होने के पूर्व क्रीड़ा भारती का गीत खेल खिलाड़ी खेल के साथ रैली शुरू की गई। जिसमें खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ियों ने साइकल के साथ साइकल रैली में हिस्सा बने साइकल रैली उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण से गांधी स्टेडियम तक की गई। रैली सुबह 7 बजे प्रारंभ की गई। साइकल रैली प्रारंभ करने के पूर्व फिट इंडिया के अतर्गत सभी खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ियों को यह संदेश दिया गया। ज्यादा से ज्यादा साइकल चला कर आप अपने आप को फिट रख सकते है और हमेशा शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। साथ ही शपथ दिलाई गई की जो भी प्रशिक्षण और खिलाड़ी साइकल का बिल्कुल भी उपयोग नहीं कर रहे वो भी सप्ताह में अधिक से अधिक दिन साइकल का उपयोग करे और लोग। में फिट और स्वास्थ्य रहने का संदेश दे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित खेल विभाग से अजय सोंधिया,दयानंद सोंधिया,श्रीदेवी स्वामी,सोनू वर्मा,रजनी मेश्राम,कल्पना अहिरवार, एसोसिएशन के खेल प्रशिक्षक, रामकिशोर चौरसिया,शिवानी नामदेव,सौरभ सिंह,संजय कंघीकार,रवि कोल ,गोल्डी पाल,अमृतंजली पटेल,लक्ष्मी सिंह शामिल रही।
