आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव शक्ति सिंह चंदेल का तीखा हमला
Junaid Khan - शहडोल। शहडोल में जो हुआ, वह अतिक्रमण हटाना नहीं बल्कि प्रशासनिक गुंडागर्दी और सीधे-सीधे हत्या का प्रयास है! जब आम जनता और बलपुरवा रोड के व्यापारी खुद आगे बढ़कर प्रशासन का सहयोग कर रहे थे, अपना सामान हटा रहे थे, तब ऐसी क्या आफत आ गई थी कि नगर पालिका सीएमओ निशांत सिंह ठाकुर ने इंसानियत को ताक पर रख दिया? दुकान के अंदर दो लोग मौजूद थे, यह जानने के बावजूद जेसीबी चलवा देना बेहद क्रूर और निरंकुश मानसिकता को दर्शाता है। मलबे में बाप-बेटे को मरणासन्न छोड़कर भागने वाले ऐसे अधिकारी पर शहडोल पुलिस तत्काल हत्या के प्रयास (धारा 307) के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करे। आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। अगर इस तानाशाह अधिकारी पर तुरंत सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो हमारी पार्टी इस प्रशासनिक तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।
