कांग्रेस ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार,चुनाव आयोग और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया

कांग्रेस ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार,चुनाव आयोग और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया 


Junaid Khan - शहडोल। जिले के धनपुरी नगर में आज कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की अर्थी निकालकर नगर में जुलूस निकाला और पेपर लीक, चुनावी पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता जैसे मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका गया। धनपुरी नगर में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष अनिल जायसवाल, युवा कांग्रेस नेता सैयद जुहैब और फैज़ खान ने किया। प्रदर्शन में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देश में लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि परीक्षाओं की गोपनीयता और निष्पक्षता बनाए रखने में संबंधित एजेंसियां असफल रही हैं। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश का युवा वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उसकी मेहनत और उम्मीदों को नुकसान पहुंचाती हैं। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच कई तरह की शंकाएं पैदा हुई हैं। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्थाओं का मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य, रोजगार, शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। इसके अलावा प्रदेश महासचिव प्रदीप सिंह, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद कलाम, संतोष सिंह सेंगर, इब्रार खान, राम सिंह दादा, आनंद मोहन जायसवाल,मुबारक मास्टर, अंकित सिंह, एस.पी. सिंह, कमलेश, शकील सिद्दीकी, , , रामसेजवन शर्मा,रामेश्वर गौतम,राजीव शर्मा,मोहम्मद साबिर,कुंज बिहारी द्विवेदी,रवि सिंह,बालो चौधरी,सलेमुद्दीन,शिवम सिंह, हर्ष पाठक,मनु गहरवार , अभिषेक द्विवेदी, आरिफ अफरीदी, मोहम्मद रियाज, निक्कू तिवारी, मयंक सिंह मंकू, जावेद खान, मोहन वर्मा, विमल सिंह जुल्फेकार अली,सुधीर सोनी,मनीष गुप्ता,अरविंद जायसवाल,जवाहर राव,संजीव श्रीवास्तव,दिलीप श्रीवास्तव,रवि चौधरी,पप्पू सिद्दीकी,सचिन द्विवेदी,संदीप खुश्वाहा,हर्षित द्विवेदी,शिफ़्टेन खा, जानू कुरेशी, वसीम खान सोमू,अशोक मेहरा ,मोहम्मद सलाम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। युवा कांग्रेस से फैज़ल शेक, सनी ख़ान, सोनू चौबे, प्रथिमेश सिंह, इमरान ख़ान, आशु सिंह, रशीफ़ ख़ान,इकराम ख़ान,अनस ख़ान, अविश यादव,अयान चक्रवर्ती, अरमान क़ुरैशी,फ़ुज़ैल ख़ान,नोमान, आमिर ख़ान,अल्फ़ेज़ मंसूरी, रहमान मंसूरी,वसीम ख़ान सोमू,विक्की पटेल,बंटी महतो,मुर्तज़ा ख़ान, आरिफ़ मोहम्मद, नसीम ख़ान,मुर्तज़ा,तसीं,जाफ़रून,गोलू,शाद,असद,आसिफ़,करण,अमन,वेद,साजिद,सर्फ़ज़,मासूक,असफाक,फिलहाल धनपुरी में हुए इस प्रदर्शन ने एक बार फिर पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता जैसे मुद्दों को राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है। अब देखना होगा कि इन मांगों और आरोपों पर संबंधित पक्षों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Previous Post Next Post