कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब से लोड वाहन बुलेरो एवं शराब जप्त,दो आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब से लोड वाहन बुलेरो एवं शराब जप्त,दो आरोपी गिरफ्तार 


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगन्नाथ मरकाम, एसडीओपी अनूपपुर श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर द्वारा बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 20.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद कलर की बुलेरो वाहन में अवैध शराब बिक्री करने हेतु लेकर जा रहे है। जिस पर टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, रीतेश सिहं के द्वारा आरोपी लवकुश तिवारी पिता स्व. प्रेमनाथ तिवारी उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम बरगवां थाना चचाई जिला अनूपपुर व रामप्रसाद रजक पिता शिवकुमार रजक उम्र 34 वर्ष निवासी रमगढवा थाना अतरेला जिला रीवा के कब्जे से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट की वाहन बुलेरो SLX एम.पी. 18 सी 3165 में रखी अवैध शराब गोवा व्हीस्की 25 पाव तीन पेटी पावर 10000 सुपर स्ट्रांग बियर, एक पेटी माऊंट 6000 कुल शराब 30.3 लीटर कुल कीमती 9,771 रूपये का एवं वाहन बुलेरो कीमती 3,00,000 रूपये का जप्त कर आरोपीगणो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 373/26 धारा 34(1) आबकारी एक्ट का कायम कर कार्यवाही की जा रही है। कोतवाली पुलिस द्वारा जप्तशुदा बोलेरो वाहन के स्वामी एवं अवैध शराब की तस्करी में लिप्त अन्य आरोपियों की संबंध में विवेचना की जा रही है।

Previous Post Next Post