कलेक्टर ने त्योहारो के दौरान सड़क मरम्मत साफ सफाई तथा बिजली व्यावस्था के दिये निर्देश
Junaid Khan - शहडोल। 22 जून 2026 कलेक्टर डा. केदार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक विराट सभागार में सम्पन्न हुई। शांति समिति के सदस्यों ने आगामी मोहर्रम तथा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आपसी सद्भाव एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। बैठक में बताया गया कि मोहर्रम का त्यौहार 26 जून को मनाया जायेगा। 25 जून को रत जगा के कार्यक्रम आयोजित होगे इस दौरान पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रखी जायेगी। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 16 जुलाई को निकाली जायेगी। यह रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो में लगभग 12 कि.मी. यात्रा करेगी। कलेक्टर ने त्यौहारो के दौरान सड़को की मरम्मत कराने साफ सफाई तथा बिजली व्यवस्था के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिशेक दीवान ने कहा की ताजिये पूर्व की परम्परा के अनुसार निश्चित जगह पर ही रखे जाये तथा ताजिये निकालने का रूट एवं ताजिया विशर्जन भी पूर्व निर्धारित स्थानो पर ही किया जाये। बैठक में एसडीएम जयसिंहनगर एवं ब्यौहारी काजोल सिंह, सोहागपुर श्रीमति अमृता गर्ग, यातायात निरीक्षक संजय जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, श्री गिरधर सिंह, चंदे्रश दिवेदी, राजेश्वर उदानिया विष्णूप्रताप सिंह, दिनेश अग्रवाल, शानउल्ला खान, डा. परमानंद तिवारी,लक्ष्मण गुप्ता, विनय केवट सहित शांति समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
