पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल में छात्रों की रुकी हुई मार्कशीट एवं रुके हुए रिजल्ट तथा छात्र हितों की विभिन्न समस्याओं को लेकर NSUI ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल में छात्रों की रुकी हुई मार्कशीट एवं रुके हुए रिजल्ट तथा छात्र हितों की विभिन्न समस्याओं को लेकर NSUI ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन



Junaid Khan - शहडोल। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) जिला शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अनियमितताओं एवं छात्र-छात्राओं की लंबित समस्याओं को लेकर कुलपति महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई। NSUI जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने बताया कि बी.एससी. कृषि बैच 2022 के विद्यार्थियों को अभी तक 6वें सेमेस्टर की अंकसूची उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे विद्यार्थियों को एम.एससी. एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सत्र 2023 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब तक आयोजित नहीं होने से छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में एम.ए., एम.कॉम., एम.पी.एड., एम.एससी. योगिक साइंस एवं एम.ए. म्यूजिक चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं के समय में परिवर्तन की भी मांग की गई है। वर्तमान में निर्धारित परीक्षा समय दोपहर 03 बजे से शाम 6 बजे तक होने के कारण दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में कठिनाई एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त सत्र 2024-25 एवं 2025-26 के तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के ATKT विद्यार्थियों के परिणामों में हो रही देरी पर भी चिंता व्यक्त की गई। NSUI ने कृषि विभाग में योग्य एवं जिम्मेदार विभागाध्यक्ष (HOD) की नियुक्ति तथा विभाग में आवश्यक शैक्षणिक संसाधनों जैसे प्रयोगशाला, प्रोजेक्टर, प्रैक्टिकल, फील्ड वर्क एवं कक्षाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि छात्र हितों से जुड़ी इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समयावधि में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो छात्र हित में व्यापक छात्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सिमरन कौर,जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी,विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता,जिला सचिव गुलशन पटवार,सोशल मीडिया जिला महासचिव आसू सिंह,सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव, विश्वविद्यालय प्रभारी हर्षित सिंह बघेल,शिवम तिवारी,दीपक साहू, सुमित सिंगर,आयुष तिवारी, आलोक,हिमांशु गुप्ता,अखिलेश, राजमणि,सचिन तिवारी, मुस्कान, क्रांति सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Previous Post Next Post