मिशन वात्सल्य योजना के तहत आयोजित हुई कार्यशाला

मिशन वात्सल्य योजना के तहत आयोजित हुई कार्यशाला


Junaid Khan - शहडोल। 27 जून 2026:- जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अखिलेश मिश्रा के नेतृत्‍व में मिशन वात्सल्य योजना अन्त र्गत देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों (गुमशुदा बच्चों , बाल तस्क री, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, के रोकथाम) के परिवार पुनर्स्थशपन हेतु सभी सहयो‍गी विभागो के साथ उन्मुाखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में श्री अखिलेश मिश्रा द्वारा मिशन वातसल्‍य एवं किशोर न्‍याय अधिनियम की जानकारी प्रदान की गई। मिशन वातसल्‍य योजना अन्‍तर्गत दत्‍तक ग्रहण, स्‍पांशरशिप, फास्‍टर केयर, पी0एम0 केयर फार चिलड्रन , चाइल्‍ड लाइन, वन स्‍टाप सेन्‍टर, संस्‍थाओं के बारे में विस्‍तृत जानकारी प्रदान की गयी। जिला श्रम कार्यालय से उपस्थिति सहा0 श्रम अधिककारी द्वारा बाल श्रम एवं पेन्सिल पोर्टल के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। किशोर न्‍याय बोर्ड के सदस्‍य श्री प्रदीप सिंह जी द्वारा विधि का उल्‍लंघन करने वाले बालक के साथ पुलिस, सवं सामाज के द्वारा किस प्रकार का व्‍यवहार किय जाना चाहिए उसके बारे में बताया गया साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि किशोर न्‍याय अधिनियम का उददेश्‍य , विधि का उल्‍लंघन करने वाला बालक को पुन: समाज की मुख्‍य धारा से जोडना है। बाल कल्‍याण समिति की अध्‍यक्ष श्रीमती कल्‍याणी वाजपेयी ने देखरेख एवं संरक्षण की आवश्‍यकता वाले बालक के सबंध में बताया कि यदि कोई ऐसा बालक जो देखरेख एवं सरंक्षण की श्रेणी में आता है तो समाज के किसी भी व्‍यक्ति के द्वारा बाल कल्‍यण समिति के समक्ष पेश कर सकता है ऐसा करने से समिति उस बालक के सर्वोत्‍तम हित में कार्य कर सकती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकारण की सचिव श्रीमती श्‍वेता परते तिवारी द्वारा पीडित प्रतिकर के बारे में विस्‍तृत जानकारी प्रदान की गयी। जिला विधिक अधिकारी श्री देवेन्‍द्र द्वारा पॉक्‍सो एक्‍ट पर विस्‍तृत जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में बाल कल्‍याण समिति के अध्‍यक्ष एवं सदस्‍यगण, किशोर न्‍याय बाेर्ड के सदस्‍यगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकारण की सचिव एवं जिला विधिक अधिकारी, ए0एच0टी0यू0 के प्रभारी अधिकारी, विशेष किशोर पुलिस ईकाई , स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, शिक्ष विभाग, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, अधीक्षक बालिक संप्रेक्षण गृह बाल कल्‍याण पुलिस अधिकारी, सर्पोट पर्सन (पाक्‍सो एक्‍ट), पि0एल0व्‍ही मेम्‍बर, मिशन वतसल्य योजना के संरक्षण अधिकारी श्री उमा शंकर गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्त्ता सुश्री मोनू प्रजापति, श्रीमती संस्कृति सोलंकी एवं असशकीय समाज सेवी संस्‍था के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post