सी.एम.एच. ओ. ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार का किया निरीक्षण
Junaid Khan - शहडोल। 27 जून 2026 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.राजेश मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाइयां एवं संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों के साथ संवेदनशीलता का व्यवहार करें एवं उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो यह सुनिश्चित करें। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों से चर्चा कर दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन कारखुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थिति रहे।
Tags
SHAHDOL
