लंबित राजस्व प्रकरणों का कराएं प्राथमिकता के साथ निराकरण-कलेक्टर
Junaid Khan - शहडोल। 27 जून 2026 कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए की लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ कराए कोई भी राजस्व प्रकरण लंबित न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने सीमांकन, नामांतरण, बटवारा,भू अर्जन भुगतान, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायत, अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरण, फार्मर रजिस्ट्री सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह,श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
SHAHDOL
