सेवा प्याऊ बना जनसुविधा केंद्र-103 नागरिको ने उठाया लर्निंग लाइसेंस का लाभ,कुछ ही दिन शेष। आज ही बनवायें अपना लाइसेंस
Junaid Khan - शहडोल। अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब (IPS) के निर्देश पर भीषण गर्मी के दौरान आमजन को राहत प्रदान करने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अनूपपुर पुलिस द्वारा संचालित यातायात सुरक्षा एवं सेवा प्याऊ"लगातार जनसेवा का कार्य कर रहा है। यह पहल केवल राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यातायात सुरक्षा जागरूकता एवं लर्निंग लाइसेंस निर्माण जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं भी प्रदान कर रही है। लर्निंग लाइसेंस कैंप बना युवाओं के लिए सुविधा केंद्र। यातायात पुलिस द्वारा सेवा प्याऊ स्थल पर संचालित लर्निंग लाइसेंस कैंप के माध्यम से नागरिकों को निशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाया जा रहा है। इस सुविधा का लाभ लेते हुए अब तक 103 नागरिक लर्निंग लाइसेंस कैंप का लाभ ले चुके है। QR कोड स्कैन करें, उसी दिन पाएं लर्निंग लाइसेंस यदि कोई भी नागरिक अपना लर्निंग लाइसेंस बनवाना चाहता है, तो वह सेवा प्याऊ पर लगाए गए QR Code को स्कैन कर आवश्यक जानकारी भर सकता है। प्रक्रिया पूर्ण होने पर पात्र आवेदकों को Same Day लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराया जा रहा है। सेवा भी, सुरक्षा भी सेवा प्याऊ पर आने वाले नागरिकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में भी जागरूक किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करना भी है।
